Sunday, 23 September 2018

देव संस्कृति विश्वविद्यालय में चला स्वच्छता महाअभियान


देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आज भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छता पंखवाड़े के तहत महाश्रमदान किया गया।  कुलपति शरद पारदी जी,  प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पंड्या ने  प्रज्ञेश्वर महाकाल परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की।  करीब दो घण्टे चले इस अभियान में विद्यार्थियों के साथ स्टाफ के मेम्बर्स ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वोलेंटियर्स ने विश्विद्यालय परिसर में स्थित श्रीराम भवन, चैतन्य भवन, प्रज्ञेश्वर महाकाल, श्रीराम स्मृति उपवन, मृत्युंजय सभागार व आस-पास के क्षेत्र में सफाई की।
महाकाल परिसर में सफाई करते विद्यार्थी।

साथ ही छात्र-छात्राओं ने रंगोली,पोस्टर व कोटेशन के माध्यम से स्वच्छता को लेकर अपने भाव प्रकट किए। 
इस अवसर पर प्रतिकुलपति डॉ पंड्या जी ने कहा कि सफाई स्वभाव का अंग होनी चाहिए। यदि मन स्वच्छ होगा तो उसकी अभिव्यक्ति बाहरी सफाई व सुव्यस्थता में होगी। पंड्या जी ने स्वच्छता को सच्ची सेवा बताते हुए कहा कि यदि हम स्वच्छता की शपथ लेकर उसके लिए जो कार्य करते है वह समाज व राष्ट्र निर्माण में अद्वितीय भूमिका अदा करते हैं।
इस पूरे अभियान की डीडी न्यूज़ द्वारा कवरेज भी की गई। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा गाँधीजी की जयंती के उपलक्ष में स्वच्छता पंखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसमें स्कूलो, कॉलेज, विश्वविद्यालय समेत विभिन्न संस्थाएँ सक्रिय रूप से भागीदारी निभा रही है।

Saturday, 15 September 2018

वर्तमान राष्ट्रीय मुद्दों को जाने नये अंदाज़ में


वाह भारत! तेरा क्या कहना।  रमजान के महीने में मौलवी जी की माइक पर पुकार पूरी हुई थी कुछ दिन बाद गणों के देवता गणपति का पर्व आ गया। तो गली-गली में गण (लोग) डीजे पर झूम रहे है। गणेश जी के बड़े-बडे़ कानों को गीत सुनाने के लिए सामान्य जनों के छोटे कानों की तो ऐसी-तैसी कर रखी है।

 इस शोर शराबे के बीच माल्या ने धमाकेदार एंट्री की और मीडिया को नया मसाला मिल गया। राजनेताओं की तो बल्ले-बल्ले हो गई चुनावी मौसम में चर्चा का केंद्र बिंदू मिल गया। मजेदार बात भी है विपक्ष की आक्रामकता को सत्तापक्ष के एक सांसद ने ही खुराक दे दी। सत्ता पक्ष बचाव की मुद्रा में है पर तीखे तेवरों के साथ। विरोधियों को आईना दिखाने हेतु मंत्रियों की टीम मैदान में है।

पूरी रस्साकसी की जड़ तो चुनाव है। कौन कहता है चुनावों में ताकत नहीं है एक-दूसरे को सीधी नजर से नहीं देखने वाले आज हाथ मिलाने को मजबूर है। किन्तु मामला अब भी मुश्किल है क्योंकि बुआ-बबुआ की जोड़ी बनती देख नेताजी के परिवार में फूट पड़ गई। देखते-देखते नये मोर्चे का गठन हो गया। वह भी उस प्रदेश में जहां से दिल्ली जाने का रास्ता तय होता है। उधर शाह बाबा को भय है  2019  इलेक्शन हाथों से फिसल गया तो 50 सालों तक हंगामा करने के सिवाय कुछ नहीं बचने वाला है। इसलिए तो चुनावी राज्यों में यात्राओं का दौर जोरो पर है।

सपनोंके पीएम ने संसद में बड़े सरदार को गले लगाकर आंख क्या मार दी। जमाना पीछे ही पड़ गया। अब भाषण की कला में भी पारगंत हो गए है। जनेऊ का प्रदर्शन किया, मंदिरों की यात्रा की। ठेठ मानसरोवर तक पहुंच गये। और तो और तो बाज की भांति माल्या के मुददे को भी झपट लिया। अब तो सपना पूरा होगा ही!

रुपया दिनोंदिन गिर रहा है। ससूरे ने गिरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लगता है रुपये ने भांग की गोली ज्यादा ही खा ली है क्योंकि ये गिर के उठ भी नहीं पा रहा है। मंत्री जी के रवैये से तो लगता है, वे भारतीय शास्त्रों में लिखे सूत्र का पालन कर रहे है  "गिरने वाला खुद उठता है"।

Friday, 29 June 2018

राजस्थान में लंबी जद्दोजहद के बाद भाजपा को मिला प्रदेश अध्यक्ष


आखिरकर राजस्थान बीजेपी ने ढाई महीने की लंबी खींचतान के बाद राज्यसभा सदस्य मदनलाल सैनी को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंप दी। भाजपा के इस फैसले से पार्टी में वसुंधरा की साख को और मजबूती मिलेगी। क्योंकि केंद्रीय नेतृत्व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त करना चाहता था। लेकिन सीएम वसुंधरा ने जातिगत समीकरणों का हवाला देते हुए शेखावत की नियुक्ति पर सहमति नहीं दी। जिसके चलते पिछले 75 दिनों से प्रदेश बीजेपी के मुखिया का पद खाली पड़ा था। कर्नाटक चुनाव से पहले व बाद कई मीटिंग्स के बाद मदनलाल सैनी को प्रदेश बीजेपी की कमान सौंपी है।

कौन है मदनलाल
वर्तमान में राज्यसभा सांसद मदनलाल झुंझुनू के गुड़ा से विधायक रह चुके है। साथ ही प्रदेश बीजेपी की अनुशासन कमेटी के अध्यक्ष के तौर पर संगठन में काम किया है।



मदनलाल की  नियक्ति के पीछे की वजह
मदनलाल ओबीसी वर्ग से आते है इसलिए राजस्थान के ओबीसी वोटर्स को साधने के लिए इन्हें अध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा प्रदेश में माली वोटर्स भी बड़ी संख्या में है मदनलाल माली जाति से आते है इसलिए अब माली वोटर्स भी इनके साथ खड़ा होकर भाजपा को सपोर्ट कर सकता है। आपको बता दे कि राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के कद्दावर नेता अशोक गहलोत भी माली जाति से आते है, इन्हीं के जवाब में मदनलाल को बड़ा पद देकर भाजपा ने कांग्रेस के परंपरागत वोटों में सेंध लगाने का प्रयास किया है।

Monday, 21 May 2018

सूखे कंठ को मिलता है यहाँ मुफ्त में मीठे पानी का सुकून

आँखों देखा हाल....
रेतीले टीले, कड़ी धूप, बीच से निकलती तपती ट्रेन, जिसमें आप सवार हो, यदि आपको मुफ्त में ठंडा पानी पिला दे तो उस समय वह साक्षात भगवान के समान लगता है।
ऐसा ही अनुभव आपको पश्चिमी राजस्थान की  रेल यात्रा में मिल सकता है। राजस्थान की सीमा शुरू होते ही रेगिस्तानी टीले दिखने  शुरू हो जाते है। इस मौसम यानी गर्मी में लू का भी प्रकोप भी अपनी चर्म सीमा पर रहता है। इसी वजह से  रेल का तापमान भी बढ़ जाता है। कंठ सूख जाता है, ठंडे पानी को जी तरसता है।  इस हालात में रेलवे स्टेशन पर कुछ लोग खासकर माता-बहने मुफ्त में ठंडा पानी पिलाती आसानी से नजर आ सकती है। यात्रियों के लिए वह ठंडा पानी किसी अमृत से कम नहीं होता और पिलाने वाले लोग किसी भगवान से कम नहीं  होते।

उन सेवकों का जीवन सादा होता है, पहनावा स्थानीय राजस्थानी और सुगन्ध भी अपनी संस्कृति की। हाँ, जरूर वे लोग बोतलों में बंद पानी पीने वालो और आधुनिकता के अंधों के लिए अनपढ़ गंवार हो सकते है पर वास्तव में विचारों से महान होते है, जिसकी झलक ऐसे परमार्थ व सेवा कार्यों में दिखती है। वे ही  भारत की सच्ची शान व पहचान है। पर मीडिया के मित्रों के लिए वे कभी हैडलाइन नहीं बनते क्योंकि उनके पास सनसनी नहीं होती है। आप और मेरे जैसे लोगों के लिए वे चर्चा का विषय भी होते है और प्रेरणा का स्रोत भी। कारण जमीनी जुड़ाव हो सकता है या कुछ और भी। जो भी हो ऐसे आँखों देखे नजारों को लिखने हेतु अपनी कलम बैचेन हो जाती है। आराम तभी मिलता है जब आप तक ये सकारात्मक खबरे पहुँच पाती है।

Saturday, 12 May 2018

कर्नाटक में लोकतंत्र का पर्व सफलतापूर्वक संपन्न, 70 प्रतिशत प्रदेशवासियों ने की शिरकत


आज कर्नाटक विधानसभा चुनाव छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शान्तिपूर्वक संपन्न हुए। चुनाव आयोग ने बताया शाम छह बजे तक राज्य की 224 में से 222 विधानसभा सीटों पर 70 प्रतिशत वोटिंग हुई। आपको बता दें कि बची दो सीटों में से आरआर नगर सीट पर 10,000 वोटर कार्ड जब्त होने के कारण मतदान की तिथी आगे बढ़ा दी गई। वहीं दुसरी सीट पर भाजपा के प्रत्याशी बीएन विजय कुमार की मौत की वजह से आज वोटिंग नहीं हुई। पिछले चुनाव में मतदान का यह आंकड़ा 71.14 फीसदी था।


2600 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद
आज 2600 से अधिक उम्मीदवारों की किस्मत को प्रदेशवासियों ने ईवीएम में कैद कर दिया। सुबह से ही पोलिंग बूथ  पर मतदाताओं की लंबी कतारें लग गई थी। दिन में तेज धूप के चलते चुनाव आयोग ने शाम को मतदान का समय एक घन्टे बढ़ाकर 6 बजे कर दिया। 

कौन बनेगा कर्नाटक का सीएम फैसला 15 मई को
अब इंतजार है 15 मई का। क्योंकि इस दिन, कौन बनेगा कर्नाटक का मुख्यमंत्री, इस सवाल का सटीक जवाब चुनाव परिणाम ही बताएंगे। हो सकता है कांग्रेस से सिद्धारमैया 25 सालों का इतिहास तोड़कर लगातार दूसरी बार सीएम बने या फिर भाजपा से येदियुरप्पा मुख्यमंत्री की कमान सभांले। एक्जिट पोल की माने तो संभावना त्रिशंकु विधानसभा की भी है।
यदि ऐसा होता है तो भारतीय जनता पार्टी के सत्ता में आने के चांसेज ज्यादा है क्योंकि पिछले चुनावों में गोवा, मणिपुर व मेघालय में भी वहां की जनता ने किसी को पूर्ण बहुमत नहीं दिया था और कांग्रेस सबसे अधिक सीटे जीतने के बावजूद भी बहुमत से दूर रह गई थी। तीनों राज्यों में नम्बर दो पर रही भाजपा ने क्षेत्रीय दलों के सहयोग से अपनी सरकार बनाई थी।
एक्जिट पोल यदि सही साबित होते है तो ऐसे हालात कर्नाटक में देखने को मिल सकते है। जद-एस के सहयोग से भाजपा येदियुरप्पा को सीएम बना सकती है। खैर जो भी हो कर्नाटक के लोगों ने अपना निर्णय ईवीएम में बंद कर दिया है, जो भी सीएम बने प्रदेश के लोगों से किए चुनावी वादों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़े।


इंतजार चुनाव परिणाम का
चुनाव से पहले सभी दलों ने जमकर एक-दूसरे पर जुबानी वार किए। चाहे भाजपा की तरफ से पीएम मोदी व टीम अमित शाह हो या फिर कांग्रेस की ओर से सीएम सिद्धरमैया व टीम राहुल गांधी सबने एक-दूसरे पर खूब चनावी कीचड़ उछाला पर अब सभी को इंतजार है चुनावी परिणाम का।


चुनाव आयोग एक्शन के मूड में
इस बार चुनाव से पहले कर्नाटक में 171 करोड़ रुपये की नकदी, गहने व मादक पदार्थों की गिरफ्तारी भी चौकान्ने वाली है क्योंकि ये यूपी के बाद दूसरा राज्य है, जहां चुनाव से पूर्व अवैध धन की इतनी बड़ी मात्रा में गिरफ्तारी हुई है। आरआर नगर सीट से 10,000 चुनावी आईडी कार्ड की गिरफ्तारी भी हैरान कर देने वाली है। क्योंकि ऐसे मामले लोगों की लोकतंत्र के प्रति आस्था  डिगाने का काम करते है। इसलिए वहां केवल चुनाव निलबंन करना पर्याप्त नहीं है बल्कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही लोगों के मन में चुनाव के लिए और अधिक आदर व विश्वास बना सकती है।

Saturday, 5 May 2018

नशा है जीवन नर्क बनाने का नुस्खा

उम्र से युवा, समझ पशु जैसी, उद्देश्य एक ही कि किसी तरह नशे का बंदोबस्त हो, अपराधी चलन, बीमारियों का आक्रमण, परिवार परेशान व समाज हैरान कुछ ऐसा हाल आज भारत की अधिकतर युवा आबादी का हो चूका है।

माता-पिता की उम्मीदें होती है कि बेटा बड़ा होकर परिवार का भार कंधो पर लेगा, हमें आराम करने का अवसर देगा, पर बेटा बड़ा होकर उन्हें राहत देने की बजाय और अधिक परेशानी में डाल देता है क्योंकि वह नशे की अंधी दुनिया में धसकर बर्बादी के रास्तों को चुन लेता है।


‌जब वह नशे की लत का गुलाम बन जाता है तो उसके लिए आजीविका व नशे की आदत की पूर्ति के लिए आवश्यक धन जुटाना मुश्किल हो जाता है। अंत में वह नशे की भूख मिटाने के लिए चोरी, डकेती, गुड़ागर्दी व तमाम आपराधिक गतिविधियां करने को मजबूर होता है। जिसका दुष्परिणाम समूचा समाज झेलता है।

‌आज-कल तो नशे के नंगे नाच का तांडव इस कदर हो चूका है कि ये नशेड़ी बहन-बेटियों की इज्जत तक लूटने से नहीं डरते।
‌वर्तमान में भारत में युवाओं की आबादी 70 फीसदी है जो राष्ट्र का नव-निर्माण बड़ी तेज गति से कर सकते है पर इनमें  से अधिकतर नशे के आदि हो चुके है, जो राष्ट्र पर बोझ बनने का काम कर रहे है।

‌इस प्रकार नशे से ग्रसित व्यक्ति व्यक्तिगत स्तर पर बीमारी व दिशाहीनता, पारिवारिक स्तर पर तनाव, सामाजिक अपराध व राष्ट्र के लिए बोझ बनकर सामने आ रहा है।

‌अब आवश्यकता है इन भटके लोगों को जागरूक कर पुनः  सही राह दिखाने की, ताकि नशे के चंगुल से बाहर निकल सके। साथ ही सामाजिक जागरूकता की ताकि नये युवा नशे की दुनिया से अपना नाता न जोड़े।

Sunday, 29 April 2018

संकल्प शक्ति मजबूत बनाने का आसान उपाय

हम संकल्प लेते हैं , कुछ करने का निश्चय करते है तो थोड़े समय बाद उसे भूलने लगते है। हमारी उस कार्य को करने की इच्छाशक्ति कम होने लगती है। मन उस काम को नहीं करने के कई बहाने बनाने लगता है । ऐसी दशा में हम उस कार्य को करना छोड़ देते है और संकल्प वहीं धरा रह जाता है।
अब हमारे मन में सवाल उठता है कि ऐसी कोई तकनीक है जो संकल्प शक्ति को मजबूत बनाए ताकि हम निर्धारित कार्य को पूरी क्षमता के साथ कर सके। जी हां यह बड़ा आसान काम है। बस आवश्यकता है मन के विज्ञान को समझने की।
जैसे ठोस, द्रव व गैस पदार्थ की तीन आयाम होते है वैसे ही चेतन, अचेतन व पराचेतन ये तीनों हमारे मन के आयाम होते हैं ।
जागते समय व सामान्य बातचीत का सम्बन्ध चेतन मन से, नींद व सपनों का सम्बन्ध अचेतन मन से एवं ध्यान-समाधि का सम्बन्ध पराचेतन मन से होता है। 
आश्चर्य की बात तो यह है सामान्य तौर पर हम अपनी सारी ऊर्जा चेतन मन पर ही लगाते है। इसकी तुलना में अचेतन व पराचेतन मन बहुत शक्तिशाली होते है  पर हम इनका का उपयोग नहीं कर पाते। क्योंकि हमें ये जानकारी  नहीं है कि मन के भी इतने आयाम होते है। और यदि यह पता भी हो तो उपयोग की तकनीक भी आनी चाहिए। तो मैं अब आपको बताता हूँ अचेतन मन का प्रयोग करने की तरकीब। साथ में ये भी कैसे अचेतन मन से संकल्प शक्ति को बढ़ाते है ? 
रात में जब हम सोते है तो नींद लेते समय जो अंतिम विचार होता है वही सपने में आता है। अर्थात वह विचार अचेतन मन में चला जाता है। मतलब अचेतन मन को साधने की तकनीक ये है कि सोते समय उन विचारों का चिंतन करे जिन्हें अचेतन मन में घुसाना है। यदि आप चाहते हो हमारा संकल्प अचेतन मन में प्रवेश करे ताकि उसकी शक्ति कई गुना बढ़ जाए। तो आप जब सोने के लिए बिस्तर पर लेटते हो तो अपने संकल्प का पांच मिनट जर
ध्यान जरूर करे। यदि ऐसा निरंतर करोंगे तो आप पाओंगे कि आपकी संकल्प शक्ति मजबूत हो रही है जिससे आपको उस कार्य से जुड़े परिणाम भी अच्छे मिलने लगेंगे।

Monday, 2 April 2018

ध्यान से बदले जीवन की दशा व दिशा

मन की स्थिरता से बने संकल्पवान 

हमारा मन चंचल होता है, जिसमें विचारों का प्रवाह हर घड़ी चलता रहता है। कभी सकारात्मक तो कभी नकारात्मक विचार आते है। सकारात्मक विचारों से सुख की वहीं नकारात्मक विचारों से दुःख की अनुभूति होती है। सोते-सोते सपनों में भी विचारों का सागर उमड़ने लगता है। मन में चल रहा ये विचारों का प्रवाह एक क्षण में हजारों मील की यात्रा कर सकता है। ये सब अस्थिर मन की पहचान है।
हम चाहे तो मन को एकाग्र व स्थिर कर सकते है। उसकी चंचलता को दूर कर सकते है। ऐसा करने के लिए अभ्यास व वैराग्य की जरूरत होती है। यदि मन को वस में कर लिया जाए तो वैचारिक ऊर्जा का प्रवाह एकदिशीय होगा। जिससे इच्छा शक्ति भी मजबूत होगी और व्यक्ति संकल्पवान बन जाएगा।

मन रहे मस्त तो  बीमारी पस्त

यदि मनोरोग है तो शारीरिक बीमारी होना स्वभाविक है। दूसरी तरफ शारीरिक व्याधी है तो मन में विषाद होगा। पर मन को मजबूत बनाकर सकारात्मक चिंतन से शारीरिक बीमारी को मात दी जा सकती है। वहीं मानसिक बीमारी को ठीक करने के लिए भौतिक प्रयास पर्याप्त नहीं है उसे जड़ से मिटाने के लिए ध्यान अच्छा माध्यम हो सकता है।
मन जीवन की छत के समान है, जिससे रिस-रिसकर परेशानियां टपकती है, जो संग्रहित होने पर चिंता, अवसाद व तनाव का कारण बनती है। इससे व्यक्ति की भूख व नींद भी चली जाती है। तरह-तरह की बीमारियों का आक्रमण होता है। उससे प्रभावित व्यक्ति का जीवन दुःखमय हो जाता है।
ऐसी दशा से बचने के लिए ध्यान बेहतर उपाय हो सकता है। ध्यान से मन व शरीर में तादात्मय होता है। इस प्रकार जीवन को संवारने की कला का नाम ध्यान है।
सामान्यतया लोग दुःखी व्यक्ति से बात करना पसंद नहीं करते है। यदि हम प्रसन्न है तो हर कोई हमसे जुड़ना चाहता है। प्रसन्नता का द्वार मन है। यदि मन  प्रसन्न, खुश व प्रफुल्लित हो तो जीवन भी सुखमय होगा।


सुसंगती से वैचारिक पवित्रता

वैचारिक प्रदूषण का सबसे बड़ा कारक वातावरण होता है, जिस वातावरण में व्यक्ति रहता है, उसका प्रभाव उसके चिंतन पर जरूर पड़ता है। वह जिनकी संगती करता है, उन लोगों के गुण व दुर्गुण से वह प्रभावित होता है। यदि बुरी संगती है तो उस पर भी बुराईयां की परत चढ़नी शरू हो जाती है। जिसका परिणाम असंतुष्टि, आतुरता व बैचेनी के रूप में सामने आता है। अतः हमें ऐसे लोगों की संगती से बचकर अच्छे लोगों की संगती करनी चाहिए। सुसंगती से विचार पवित्र रहते है साथ ही जीवन को  सकारात्मक दिशा मिलती है।

धरती की समस्त ऊर्जा का स्रोत सुर्य

बिना सुर्य धरती पर जीवन संभव नहीं है, जड़ से लेकर चेतन तक की ऊर्जा का स्रोत सुर्य है। समस्त धरती का भरण-पोषण सुर्य की ऊर्जा से होता है। विज्ञान कहता है धरती की प्राथमिक ऊर्जा का स्रोत सर्य है। उदयीमान सुर्य को सविता कहते है। सविता से विटामीन-डी मिलता है जो शरीर के लिए आवश्यक तत्व है।
सुर्य  सतत् कर्मशील रहने की प्रेरणा देता है। इसे आदित्य, रवि, मित्र, भानु, खग, भुषण, भास्कर, हिरण्यगर्भ, मारिद्र, सविद्र व अरक के नाम से भी जाना जाता है।

जैविक घड़ी के साथ बिठाएं संतुलन

भारतीय संस्कृति में सविता को पवित्रता, प्रखरता व प्रसन्नता का प्रतीक माना जाता है। यहां सविता के दर्शन को शुभ माना जाता है। आदर्श दिनचर्या सुर्य से जुड़ी होती है। सुर्य के आगमन, दिन के मध्यकाल व सुर्य गमन को त्रिकाल संध्या कहा जाता है। त्रिकाल संध्या में ईश्वर को स्मरण किया जाता है।हमारी जैविक घड़ी शयन, जागरण के साथ शरीर की अन्य गतिविधियों के समय का संकेत देती है। यदि हमारी तादतम्यता जैविक घड़ी के साथ हो तो हम स्वस्थ रहते है। अतः हमें सुर्योदय से लेकर सुर्यास्त तक व उसके बाद हमारी दिनचर्या को सुव्यवस्थित बनाना चाहिए। ताकि जैविक घड़ी के साथ संतुलन बना रहे और हम स्वस्थ बने रहे।

सुर्योपासना

सुर्य की उपासना से आयु, विद्या, यश व बल की प्राप्ति होती है। आयु व बल शारीरिक क्षमता है तो विद्या व यश मानसिक साम्थ्र्य है। सविता की उपासना गायत्री मंत्र से की जाती है। ’’यत पिण्डे , तत् ब्रहमाण्डे’’ यानी जो पिण्ड में है वहीं ब्रहमाण्ड में है। इस प्रकार सुर्य बाह्य बाह्य जगत में भी है और आन्तरिक जगत में भी। इस ब्रहमाण्ड रूपी जगत में सुर्य जीवंत-जाग्रत प्रतीमा है। इसका हम जैसे-जैसे ध्यान करेंगे वैसे-वैसे हमारा मन इसमें डूबता चला जाएगा, चिंतन की शैली बदल जाएगी। सबसे खास बात यह है कि हम सविता के ध्यान के साथ जितनी तन्मयता से गायत्री मंत्र का जप करेंगे। उतना  अधिक फायदा हमें मिलेगा। परिणाम स्वरूप उपासक का ओजस्, तेजस् व वर्चस् भी बढे़गा। जिस प्रकार बारीश के पानी से धरती की उर्वरता बढ़ती है उसी प्रकार सुर्योपासना से जीवन की उर्वरता में वृद्धि होती है।
सविता के ध्यान से अन्तर्जगत का सुर्य चमकने लगता है। निरंतर व नियमित सुर्योपासना से उपासक सुर्य सिद्ध साधक बन जाता है।


गायत्री मंत्र का अर्थ

गायत्री मंत्र में 24 अक्षर व 9 शब्द होते है। जो क्रमशः वेदों की शाखाओं व ग्रहों का प्रतीक होते है।
गायत्री मन्त्र, इस समस्त ब्रह्माण्ड और समस्त व्याप्त जीवित जगत के कल्याण का सबसे बड़ा स्रोत है। इसे वेदों का सार भी माना जाता है।
इस मन्त्र के जाप से सभी प्रकार के मानसिक अथवा शारीरिक विकार दूर हो जाते हैं। गायत्री मन्त्र के जाप से ह्रदय में शुद्धता आती है और विचार सकारात्मक हो जाते हैं। शरीर में एक अदभुत शक्ति का संचार होता है।


    ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यम् ।
    भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात् ।।


ॐ = मंत्र का मुकूट
भू = सम्पूर्ण जगत के जीवन का आधार और प्राणों से भी प्रिय
भुवः = सभी दुःखों से रहित, जिसके संग से सभी दुखों का नाश हो जाता है
स्वः = वो स्वयंरू, जो सम्पूर्ण जगत का धारण करते हैं
तत् = उसी परमात्मा के रूप को हम सभी
सवितु = जो सम्पूर्ण जगत का उत्पादक है
र्वरेण्यं = जो स्वीकार करने योग्य अति श्रेष्ठ है
भर्गो = शुद्ध स्वरूप और पवित्र करने वाला चेतन स्वरूप है
देवस्य = भगवान स्वरूप जिसकी प्राप्ति सभी करना चाहते हैं
धीमहि = धारण करें
धियो = बुद्धि को
यो = जो देव परमात्मा
नः = हमारी
प्रचोदयात् = प्रेरित करें

  अर्थात्  उस प्राणस्वरूप, दुःखनाशक, सुखस्वरूप, श्रेष्ठ, तेजस्वी, पापनाशक, देवस्वरूप परमात्मा को हम अन्तःकरण में धारण करें। वह परमात्मा हमारी बुद्धि को सन्मार्ग में प्रेरित करे।


सन्दर्भ -  कुलाधिपति देव संस्कृति विश्वविद्यालय  श्रद्धेय डॉ. प्रणव पंड्या जी की ध्यान कक्षा (29 मार्च 2018)



Sunday, 25 March 2018

हेस्को द्वारा पारम्परिक संसाधनों का ऐसा नियोजन, जिससे पर्यावरण के साथ स्थानीय लागों को भी फायदा


आज पूरी दुनिया में प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहन हो रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप सहारा रेगिस्तान में बर्फबारी, जोहन्सबर्ग में जलसंकट एवं ऋतुओं के आने-जाने के समय में असंतुलन  देखा जा सकता है।  सभी देशों की सरकारें इस पर अनेकों योजनाएं बना तो रही है, जलवायु सम्मेलनों का आयोजन भी कर रही है पर कोई ठोस परिणाम निकलता नहीं दिखाई दे रहा है।

ऐसी चिंताजनक परिस्थितियों में कुछ गैर सरकारी संगठन ऐसे भी है, जो पर्यावरण मित्र बन प्रकृति पुत्र होने का दायित्व निभा रहे है। उनमें से एक है- हेस्को (हिमालियन एनवारमेंटल स्टडीज एंड कन्जर्वेशन आॅर्गेनाईजेशन)।




आज हमने हेस्को की कार्यप्रणाली को समझने के लिए इसके सेन्टर पर जाने का निश्चय किया।यह उत्तराखण्ड की  राजधानी देहरादून से तकरीबन 15 किलोमीटर दूर स्थित है।  इस दूरी को तय कर, तकरीबन 800 मीटर पैदल चलने के बाद आइसोटोप हाइड्रोलोजी रिसर्च सेन्टर की इमारत दिखाई दी, जो कि हेस्को का सेन्टर था। सेन्टर के काॅन्फे्रन्स हाॅल में संगठन की सदस्या डाॅ़ किरण नेगी ने हेस्को के उद्देश्य व कार्यप्रणाली पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि हेस्को एक एनजीओ (गैर सरकारी संगठन) है, जिसकी स्थापना पद्मश्री डाॅ. अनिल प्रकाश जोशी ने की। पद्मश्री, राष्ट्रपति पुरस्कार व अन्य कई अंलकारो से नवाजे जा चुके डाॅ. जोशी के अब तक के सफर की बात करे तो पहले वे जब बाॅटनी के प्रोफेसर थे तब से ही उनका पर्यावरण के प्रति गहरा रूझान था। उन्हें अपने काम से जब भी खाली समय मिलता तो वे जंगल में जाकर पर्यावरण संरक्षण का काम करते। इससे उनका यह रूझान समय के साथ आस्था में बदल गया और उन्होंने हेस्को का गठन किया।  जिसका उद्देश्य पर्यावरण का हितैषी बन ग्रामीणों के कल्याण के लिए कार्य करना है। क्योंकि ग्रामीण ही जल, जंगल, जमीन व स्वच्छ वायु के असली मालिक हैं और यही इनकी सच्ची ताकत है।

हेस्को प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर से बेहतर उपयोग करने की तकनीकी पर कार्य कर रही है।

ऐसे जीता लोगों का विश्वास

डाॅ. नेगी ने बताया कि हेस्को के प्रारम्भिक दिनों में सबसे बड़ी चुनौती लोगों का विश्वास  जीतना था। यह तभी सम्भव हो पाया जब लोगों की आधारभूत समस्याओं का समाधान हुआ। शुरूआत में डाॅ. जोशी ने स्थानीय लोगों की मूलभूत समस्याओं को जाना और उनके समाधान पर काम किया। पानी की किल्लत को दूर करने से लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं को उपलब्ध कराने तक, जब हर विषय पर काम किया गया तब लोगों को लगा कि वाक्ई में ये लोग हमारे हित में कार्य कर रहे हैं।
हेस्को ने स्थानीय पारम्परिक संसाधनों को उन्नत बनाकर लोगों तक पहुँचाया।

हेस्को की कामयाबी को बयां करती ये कहानियां


1. बुरांश को बनाया लोगों की आजीविका का साधन

1990 में हेस्को ने पहाड़ों में मिलने वाले बुरांश के फूलों से जूस बनाने का प्रयोग शुरू किया। समय के साथ इसका प्रचलन इतना बढ़ा कि आज उत्तराखण्ड आने वाले यात्री बुरांश के जूस की सबसे अधिक मांग करते है। यह आज हजारों लोगों की आजीविका का साधन बन चुका है।

2. कोदे के आटे का कमाल

पहले पहाड में लोग कोदे की रोटी खाया करते थे। जिसका रंग में भूरा होता है इस कारण, दिखावे के इस युग में लोगों ने इसे खाने से परहेज करना शुरू कर दिया। जब हेस्को को यह पता चला तो इस संगठन ने इस पर काम किया कि कोदे के आटे की क्या खासियत है और इसे कैसे अधिक लोगों तक पहुँचाया जाए ? तो मालूम हुआ कि इसमें कैल्शियम की प्रचुरता होती है। तो हेस्को ने इसके बहुत सारे उत्पाद बनाने शुरू किए और यह माॅडल ग्रामीणों तक पहुँचाया। आज इससे बनने वाले पौष्टिक उत्पादों की बाजार में खूब मांग है, जिससे अब लोग इसे बेचने में शर्माते नहीं है वरन् गर्व महसुस करते है।

3. नदियों को पुनर्जीवित करने का बीड़ा उठाया

हिमालय जो पांच देशों में नदियों के पानी का स्रोत है और वहां के लोगों को ही पानी की कमी का सामना करना पड़े, इससे अधिक चिंताजनक बात क्या हो सकती है। इसी चिंता को दूर करने के लिए हेस्को ने छोटी-छोटी नदियों को पुनर्जिवित करने का बीड़ा उठाया।
देहरादून वन विभाग की आशारोड़ी रेंज में पड़ने वाले शुक्लापुर का जंगल वीरान हो चला था। 2010 में हेस्को की तकनीकी सहायता से 44 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले इस जंगल में वर्षा जल संरक्षण की पहल शुरू की गई। हेेस्को के मुताबिक इस प्रयोग का लक्ष्य इस वन क्षेत्र से जुड़ी छोटी आसन नदी को जीवित करने के साथ ही वनाग्नि की रोकथाम हुई। इस वन भूमि में एक हजार वाटर होल और तीन बड़े तालाब बनाने के साथ ही 181 चैकडेम तैयार किए गए।

यही नहीं, ऐसी वन प्रजातियों का रोपण किया गया, जो जल संरक्षण में सहायक होने के साथ-साथ वन्यजीवों के लिए खाद्य श्रंखला भी तैयार करें। नतीजा यह हुआ कि आज छोटी आसन नदी के जल में 200 एलपीएम पानी की मात्रा बढ़ी है। साथ ही तब से आज तक जंगल में आग नहीं लगी। सबसे अच्छी बात क्षेत्रवासियों के पानी की किल्लत दूर हो गई।

4.  कम इंधन के प्रयोग से मल्टी पर्पस चूल्हा

हेस्को द्वारा विकसित दक्ष चूल्हा पारम्परिक चूल्हे का नया वर्जन है। जिसकी खासियत यह है कि वह कम ईधन में अधिक देर तक चलता है, एक साथ दो से तीन खाद्य पदार्थाें को पका सकता है। यानि यह मल्टी प्रपज चूल्हा है।

  गोबर से बनने वाले ऊपलो को भी हेस्को ने नए रूप में पेश किया। जिससे यह ऊपले पूरी तरह से जल पाते है। 
इनके अलावा बायो गैस को भी हेस्को सरल पर सधे रूप से लोगों तक पहँचाने का कार्य कर रहा है। इस प्रकार हेस्को परम्परागत संसाधनों को और अधिक विकसित कर लोगों तक पहँचा रहा है। जिससे स्थानीय लोगों को फायदा होने के साथ यह पर्यावरण के लिए भी वरदान साबित हो रहा है। अतः हेस्को हिमालय की धरोहर पर्यावरण व पानी को संरक्षित कर समाज कल्याण की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है। जिसका लाभ हिमालयी राज्यों के साथ समूचे देश को हो रहा है। पर्यावरण सबसे जुड़ा मुद्दा है क्योंकि हर कोई सांस लेता है, हर किसी को शुद्ध पानी की चाहत होती है।
                                                                                                       

Sunday, 11 February 2018

यदि ऐसा हो जाए तो बदल सकती है भारत की तस्वीर

वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने  नागपुर में एक धार्मिक संगठन की विशाल सभा को सम्बोधित किया। इस सभा में उन्होंने एक प्रस्ताव रखा। वैसे तो राजनेता अपना राजनैतिक उल्लू सीधा करने के लिए धार्मिक संगठनों के पास जाते है मगर इस बार राजनैतिक स्वार्थ से हटकर गडकरी ने एक नई पहल की। वह पहल गंगा ग्राम तीर्थ बनाने में विश्वसनीय धार्मिक संगठनों से  सहयोग मांगने की थी। इसका सकारात्मक जवाब भी उन्हें मिला।
इससे मेरे मन में विचार आया कि यदि राजतंत्र यानी सरकार व धर्मतंत्र मिलकर कार्य करे तो देश का विकास और अधिक रफ्तार से हो सकता है। क्योंकि राजतंत्र के पास आर्थिक शक्ति होती है, वहीं धर्मतंत्र के पास नैतिक सामर्थ्य होता है। सरकार की प्रशासनिक पकड़ मजबूत होती है वहीं धार्मिक संगठनों की जनपकड़ अच्छी होती है, समाज की अंतिम पक्ति का तबका सरकार की नहीं बल्कि धर्म गुरुओं की शरण में जाना पंसद करता है। इसलिये दोनों तंत्रों का मिलकर काम करना जरूरी है।


दुर्भाग्य से आज के हालात बहुत दयनीय है। क्योंकि  एक तरफ राजनेताओं में नैतिकता का पतन हो रहा है, जिसका दुष्प्रभाव भ्र्ष्टाचार, साम्प्रदायिक तनाव व बेतुकी बयानबाजी के रूप में देखा जा सकता है। वहीं दूसरी ओर धर्मतंत्र से आसाराम, राम रहीम व रामपाल जैसे पाखण्डी लोग पकड़े जा रहे है, जिसका परिणाम लोगों की धर्म के प्रति घटती आस्था के रूप में देखा जा सकता है। 
हाल ही में राम रहीम की काली करतूतों पर हरियाणा सरकार ने पर्दा डालने का पुरजोर प्रयास किया पर कोर्ट की सख्ती के चलते सरकार के मंसूबे पूरे नहीं हुए। यहां राजतंत्र का दायित्व बाबा को उनके पाखण्ड की सजा दिलाने का था न की अपनी राजनीतिक रोटियाँ सेकने का। दूसरी तरफ कई धर्म गुरु भी स्वार्थ में आकर उन नेताओं का समर्थन कर बैठते है, जो देश के लिए घातक सिद्ध होते है। यह नेता भड़काऊ बयानबाजी कर समाज को  बांटते है। 
भारत का इतिहास इस बात गवाह है कि एक सफल राजतंत्र के पीछे हमेशा धर्म तंत्र  का हाथ रहा है चाहे वह कृष्ण के साथ उनके गुरु उपमन्यु  का हो या राम के साथ महर्षि वशिष्ठ का हो या फिर चन्द्रगुप्त मौर्य के साथ चाणक्य का हो। अब बदली परिस्तिथियों में भले ही पूरानी तरह आपसी समन्वय न हो पर राष्ट्रहित के लिए दोनों तंत्र एक-दूसरे का सहयोग कर सकते है।
आज राजनीति को नैतिकता की जरूरत है, जिसकी पूर्ति धर्म से हो सकती है। वहीं धर्म को  को मोक्ष की राह देखने वाले लोगों की तलाश है। और यह तलाश ईमानदार राजनेता पूरी कर सकते है। क्योंकि अधिकतर लोगों को दो जून की रोटी मुश्किल से मिलती है, यदि वो आसानी से मिल जाए तो वे मोक्ष के बारे में सोचे। जिनकी सहायता ईमानदार  राजसेवक कर सकते है। 
अतः दोनों मिलकर कार्य करे तो भारत की तमाम समस्याओं का समाधान हो सकता है। और भारत पुनः जगतगुरु बन सकता है।
इन सब के बीच एक बात ध्यान रहे है कि मैंने उन धार्मिक संगठनों की बात की है जो मानवता के धर्म को प्राथमिकता देते है, जो विविधता में एकता की संस्कृति का संरक्षण करते है, जो मंदिर-मस्जिद पर झगड़ने की बजाय लोगों के दिलों को मंदिर बनाने का कार्य करते हो, जिनका लक्ष्य राष्ट्र के नवनिर्माण का हो। और ऐसे संगठनों की पहचान किसी से छीपी नहीं है उदाहरण के तौर पर गायत्री परिवार को देखा जा सकता है, जो सप्त आंदोलन के जरिये निस्वार्थ भाव से राष्ट्र की सेवा कर रहा है।

Thursday, 4 January 2018

जलती मसाल विचार क्रांति की निशानी है


जलती मसाल विचार क्रांति की निशानी है

जलती मसाल विचार क्रांति की निशानी है
जिसके तप से दुनिया बदली जानी है
इक्कीसवीं सदी उज्ज्वल भविष्य की हुंकार है
चारों दिशाओं में इसकी जय-जयकार है
जो इस ज्वाला के छाए में आया है
अपने में परिवर्तन पाया है
भावों को ऊपर उठाया है
व्यक्तित्व को महान बनाया है
यह प्रारम्भिक पोषित जिंदगानी है
जलती मसाल विचार क्रांति की निशानी है
जिसके तप से दुनिया बदली जानी है

विवेकानंद के विचारों पर
पूज्य गुरुदेव के पदचिन्हों पर
सब मिलकर आगे बढ़ते है
जीवन को आदर्शों से गढ़ते है
बदलते दौर की यह जवानी है
युग परिवर्तन की कहानी है
जलती मसाल विचार क्रांति की निशानी है
जिसके तप से दुनिया बदली जानी है ।
                               -"राजू राम"

आह ! क्या प्रसन्नता का पल था वह

 प्रसन्नता का पल

आह ! क्या प्रसन्नता का पल था वह। मन में खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। चेहरे पर मुस्कान स्वतः ही आ रही थी। जीवन का अद्भुत अहसास था। उस पल की छाप अभी भी वैसी ही है। वह पल था एक ऐसे साथी की मदद करने के बाद का, जिसका दाहिना हाथ किसी हादसे के कारण काम नहीं कर रहा था और ऊपर से उसके परीक्षा आ गई। संयोग से मुझे उसकी परीक्षा में लिखने का सौभाग्य मिला। मैं भी खुदा की कृपा से परीक्षा में लिखने में उसकी उम्मीद के अनुरूप कामयाब हो सका। जिसके बाद उसे बहुत खुशी मिली। उसकी खुशी से मुझे उस आनंद का अहसास हुआ मानों कि उसकी खुशी में मेरी प्रसन्न्ता छिपी थी। शायद इसी वजह से कहा जाता है कि सच्चे दिल से दूसरों की सहायता से जो सुख मिलता है वह कहीं और नहीं।
Image may contain: 2 people, people smiling, text

बन गई जिसकी अमिट छाया